बरेली: कैंट क्षेत्र में डेयरी संचालक बने सिरदर्द

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कैंट क्षेत्र में बोर्ड की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन अतिक्रमणकारी अभी भी बोर्ड अधिकारियों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। कैंट इलाके में बड़े पैमाने पर डेयरियां संचालित हो रही हैं। कई बार नोटिस देने के बाद भी कुछ संचालकों के कान पर जूं तक …

अमृत विचार, बरेली। कैंट क्षेत्र में बोर्ड की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन अतिक्रमणकारी अभी भी बोर्ड अधिकारियों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। कैंट इलाके में बड़े पैमाने पर डेयरियां संचालित हो रही हैं। कई बार नोटिस देने के बाद भी कुछ संचालकों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। हालांकि अब इन संचालकों पर बोर्ड जुर्माना लगाएगा।

सर्वे के दौरान पता लगा कि पूरे कैंट इलाके में सबसे अधिक डेयरियां सदर बाजार में संचालित हो रही हैं। सदर बाजार में डेयरियों की संख्या 17 है। इसके बाद आरए बाजार में दो से तीन और अन्य जगह डेयरियों का संचालन हो रहा था, हालांकि नोटिस जारी करने के बाद काफी संख्या में संचालकों ने डेयरियां शिफ्ट कर दी हैं।

22 डेयरियां थीं चिंहित, अभी सात बाकी-
सफाई निरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि 15 दिन पहले कैंट क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित हो रहीं 22 डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया था। उन्हें 15 दिन में डेयरियां शिफ्ट करने को कहा गया था। 15 दिन बाद दोबारा सर्वे किया गया तो 17 संचालकों ने अपनी डेयरियां शिफ्ट कर दी हैं , लेकिन सात संचालकों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इन पर अब जुर्माना लगाया जाएगा। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। किसी भी सूरत में कैंट इलाकों में अवैध रूप से डेयरियों का संचालन नहीं करने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: बंजारे के गोदाम में मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार