बहराइच: जंगली सूकर का शिकार करने वाला शिकारी गया पकड़ा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। ककरहा रेंज के जंगल में सूकर के शिकार में वांछित शिकारी को वन की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग बाघ संरक्षित क्षेत्र है। संरक्षित वन क्षेत्र में जीवों का शिकार प्रतिबंधित है। इसके बाद भी लोग शिकार करते रहते हैं। ककरहा रेंज में 25 जून को एक शिकारी …

बहराइच। ककरहा रेंज के जंगल में सूकर के शिकार में वांछित शिकारी को वन की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग बाघ संरक्षित क्षेत्र है। संरक्षित वन क्षेत्र में जीवों का शिकार प्रतिबंधित है। इसके बाद भी लोग शिकार करते रहते हैं।

ककरहा रेंज में 25 जून को एक शिकारी शिकार करते हुए देखा गया। वन दरोगा आलोक मणि तिवारी ने बताया कि मधवापुर बीट में अमृतपुर थनैया गांव निवासी जाकिर पुत्र बुद्धि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को वन दरोगा, वन रक्षक अमर सिंह वर्मा, अकील अहमद और वन दरोगा नौबना चौकी मुनेश्वर सिंह की टीम ने घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें-बहराइच: तेज रफ्तार में न चलाएं वाहन, चपेट में आ सकते हैं वन्यजीव

संबंधित समाचार