अमरोहा : झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। कई दिनों से लगातार चढ़ते पारे के बाद शनिवार की सुबह से झमाझम बारशि होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कई जगह जलभराव भी हो गया। वहीं, दूसरी ओर किसानों की फसलों को भी लाभ पहुंचा। जुलाई माह के पहले सप्ताह से …

अमरोहा, अमृत विचार। कई दिनों से लगातार चढ़ते पारे के बाद शनिवार की सुबह से झमाझम बारशि होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कई जगह जलभराव भी हो गया। वहीं, दूसरी ओर किसानों की फसलों को भी लाभ पहुंचा।

जुलाई माह के पहले सप्ताह से ही पारा हर दिन चढ़ता जा रहा था। बढ़ती गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। धूप के कारण लोग परेशान थे। लेकिन शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। इससे अमरोहा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने लगी।

सुबह 10 बजे तक झमाझम बारिश होती रही। उसके बाद दिन भर हल्की बूंदाबांदी से मौसम बिल्कुल सुहावना हो गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल उठे। धान की रोपाई के लिए बारिश बेहद आवश्यकता थी। बारिश के चलते अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31 डिग्री पर आ गया। लोगों ने बारिश का आनंद लिया।

ये भी पढ़ें:-अयोध्या: सड़क पर नहीं होगी नमाज, ईद-उल-अजहा को लेकर उलेमाओं की अपील

संबंधित समाचार