महिलाएं जीवनदायिनी होती हैं: अभिनेत्री जीनत अमान
लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने शुक्रवार को होटल रेनेसां में फ्लो सदस्यों के लिए अपने जमाने की लोकप्रिय फिल्म स्टार और पूर्व फैशन आइकन जीनत अमान के साथ बातचीत का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जीनत अमान ने कहा कि “महिलाएं जीवन दायिनी होती हैं। वे एक पत्नी, मां के साथ-साथ कार्य स्थाल पर …
लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने शुक्रवार को होटल रेनेसां में फ्लो सदस्यों के लिए अपने जमाने की लोकप्रिय फिल्म स्टार और पूर्व फैशन आइकन जीनत अमान के साथ बातचीत का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जीनत अमान ने कहा कि “महिलाएं जीवन दायिनी होती हैं।
वे एक पत्नी, मां के साथ-साथ कार्य स्थाल पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती हैं। हमें अपने जीवन के प्रत्येक चरण का आनंद लेना चाहिए और यह हमारे लिए एक विशेष चमक लाता है। हम महिलाओं को अपने विकास पर समय और ऊर्जा खर्च करनी चाहिए।

जीनत अमान से बात चीत के दौरान फिक्की फ्लो की सीनियर वाइस चेयरपर्सन स्वाति वर्मा ने उनके साथ उनके विस्तृत और लंबे करियर, एक बोल्ड अभिनेत्री के रूप में उनकी यात्रा, उनके अनुभव और उपाख्यानों जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उनके जीवन से संबंधित, आधुनिक शहरी भारतीय महिला की भूमिकाओं पर उनका चित्रण, वरिष्ठ अभिनेत्रियों के लिए काम का दायरा और कई अन्य विषय शमिल थे।
इस मौके पर फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन सिमू घई ने कहा कि जीनत अमान के 50 वर्षो का फिल्मी सफर हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में पूजा प्रसाद, प्रतिभा सिंह, आरुशी टंडन, पूजा सिकेरा, विभा अग्रवाल, रोहिता सूरी, निवेदिता सिंह, वंदिताअग्रवाल, रेनू श्रीवास्तव सहित 100 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-Zeenat Aman Birthday Special: 70 साल की हुईं जीनत अमान, सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म ने दिलाई थी नई पहचान
