कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से 6,100 से ज्यादा तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था अमरनाथ के लिये रवाना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर यात्री निवास से 249 वाहनों के काफिले में कुल 6,159 …

जम्मू। जम्मू में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर यात्री निवास से 249 वाहनों के काफिले में कुल 6,159 तीर्थयात्री रवाना हुए। इनमें 4,754 पुरुष, 1,220 महिलाएं, 35 बच्चे, 139 साधु और 12 साध्वी हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सबसे पहले 95 वाहनों में सुबह साढ़े तीन बजे भगवती नगर शिविर से 2,037 तीर्थयात्री रवाना हुए। इसके बाद 154 वाहनों का दूसरा काफिला 4,122 तीर्थयात्रियों को लेकर पहलगाम के लिए रवाना हुआ। गत 29 जून से भगवती नगर आधार शिविर से कुल 63,487 तीर्थयात्री घाटी पहुंचे चुके हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 29 जून को तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।। सालाना 43 दिन की यह यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी। अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने ओडिशा पहुंचीं मुर्मू, जोरदार हुआ स्वागत


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति