मुनक्का का ऐसे करें सेवन, खून की कमी को दूर करने के साथ इन बीमारियों में भी मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदलते डेली रूटीन के चलते और सही खान-पीन ना होने के कारण शरीर में कई लोगों के खून की कमी हो जाती हैं। ऐसे में अगर आपने अपने शरीर का सही समय पर ध्यान नहीं दिया तो आगे चलकर आपको कई समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। तो आइये जानते ऐसे में कैसे अपनी …

बदलते डेली रूटीन के चलते और सही खान-पीन ना होने के कारण शरीर में कई लोगों के खून की कमी हो जाती हैं। ऐसे में अगर आपने अपने शरीर का सही समय पर ध्यान नहीं दिया तो आगे चलकर आपको कई समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। तो आइये जानते ऐसे में कैसे अपनी सेहत को बिगड़ने से बचा सकते हैं। और ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर में खून की कमी न हो।

क्या आप जानते हैं कि मुनक्का का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है, अगर मुनक्का के साथ आपने शहद मिला कर खाया तो इसका फायदे दौगुना हो सकता हैं। तो आइए जानते हैं कि इन दोनों का कैसे करें सेवन। जिससे खून बढ़ने के साथ मिलते हैं अन्य कई फायदे।

1- आपको जानकर हैरानी होगी की मुनक्का और शहद दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसके नियमित सेवन करने से न सिर्फ शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है, बल्कि की बीमारियां भी दूर रहती है। सर्दी-जुकाम, खांसी और कफ जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए यह रामबाण इलाज माना जाता है।

2- मुनक्का और शहद दोनों में कैल्शियम, आयरन के साथ ही जरूरी न्यूट्रिएंट्स गुण होते हैं। इसको खाने के लिए सबसे पहले आप रातभर 6-7 मुनक्का भिगो कर रख दें। अगली सुबह मुनक्का में शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

3- मुनक्का और शहद दोनों का मिलाकर सेवन करने से शरीर में खून की कमी को यह दूर करने के साथ-साथ यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता हैं। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं रहता है वह इसका जरूर सेवन करें।

4- मुनक्का और शहद का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं। जिन लोगों को पेट आए दिन खराब होता है रहता है वह भी इसका सेवन कर सकते हैं।

5- मुनक्का और शहद का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी यह काफी उपयोगी है। इसे कोई भी अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकता हैं।

पढ़ें-लखनऊ : प्रदेश में हर साल 08 हजार गर्भवती में पाए जाते हैं टीबी के लक्षण… जानें क्या है वजह

 

संबंधित समाचार