बहराइच: मेंहदी और संगीत गायन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच/पयागपुर। पयागपुर के उपस्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार को सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आयोजित मेंहदी और संगीत गायन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। पयागपुर विकास खंड के उप स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना, सतपेडिया, फरदा सुमेरपुर,अति प्रा स्वा …

बहराइच/पयागपुर। पयागपुर के उपस्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार को सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आयोजित मेंहदी और संगीत गायन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। पयागपुर विकास खंड के उप स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना, सतपेडिया, फरदा सुमेरपुर,अति प्रा स्वा केंद्र खुटेहना में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आये हुए लाभार्थियों को सीमित परिवार की उपलब्धियां बतायी गयी। नव दंपति को शगुन किट प्रदान की गई।

सीएचसी पयागपुर अधीक्षक डॉ. विकास वर्मा ने बताया इस कार्यक्रम में वर्ष भर में चिन्हित नवविवाहित दम्पति को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में मेहंदी रचाई, संगीत गायन महिलाओं द्वारा आयोजित किये गए इस दौरान 60 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें दर्जनों बहू, बेटा व सास शामिल रहीं।

जिन्हें कार्यक्रम प्रबंधक सीएचसी पयागपुर अनुपम शुक्ल के द्वारा नियोजित परिवार केउपलब्ध साधन, फायदों, सुरक्षितमातृत्व, संस्थागत प्रसव, मातृ वन्दनयोजना, नियमित टीकाकरण,संचारी रोगों से बचाव व उपचार के बारे में भी बताया गया। इनमें आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। बीसीपीएम धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि कार्ययोजना अनुसार यह गतिविधियों का आयोजन स्वास्थ्य क्षेत्र के सभी उपकेंद्रों पर आयोजित किए जा रहे है।

कार्यक्रम को चिकित्साधिकारी खुटेहना डॉ. राजीव सिंह, डीएचआईईओ बृजेश सिंह डीपीएम सरजू खान, डीसीपीएम मो.राशिद परिवार नियोजन विशेषज्ञ रामबरन यादव, सुशील चौधरी सीफार ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया योजनाओं पर प्रकाश डाले। इस दौरान रमेश चन्द्र स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, अनिल राठौर एएनएम कुसुमावती, शारदामिश्रा,अंशूतिवारी रीलादेवी, रचना मिश्रा सीएचओ आशीष राय, दीपिका कटियार आशा संगिनि सरस्वती शुक्ल सुनीता सिंह लता सिंह आशा आंगन बाड़ी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: कोरोना काल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आल्मा मातेर को मिला सम्मान

संबंधित समाचार