बदायूं: पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर की पति की हत्या, पहले नशीला पदार्थ खिलाया फिर करंट लगाया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। नजदीकी संबंधों के चलते एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला ने पहले खाने में मिलाकर पति को नशीला पदार्थ खिलाया। बेसुध होने पर उसके हाथ पैर तार से बांध दिए और फिर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या की। इस वारदात में महिला का प्रेमी …

बदायूं, अमृत विचार। नजदीकी संबंधों के चलते एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला ने पहले खाने में मिलाकर पति को नशीला पदार्थ खिलाया। बेसुध होने पर उसके हाथ पैर तार से बांध दिए और फिर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या की। इस वारदात में महिला का प्रेमी भी शामिल रहा। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ग्राम मई कला निवासी मोहम्मद शरीफ (30) ने इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद में अपना मकान बन लिया था। वह दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करते थे। उनकी पत्नी शबनम इस्लामनगर वाले घर में रहती थी। शरीफ एक-दो महीने में घर आ पाता था। इसी बीच उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक सलीम से नजदीकी संबंध हो गए।

करीब छह महीने पहले इसकी जानकारी शरीफ को हुई तो वह विरोध करने लगा। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। रविवार शाम करीब 5 बजे शरीफ दिल्ली से अपने घर लौटा। योजना के मुताबिक रात को पत्नी ने उसे खाने में मिलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद शरीफ को नशा होने लगा तो वह बरामदे में लेट गया, जिसके बाद बेसुध हो गया। उसकी पत्नी कमरे में चली गई।

पति को बेसुध पड़ा देख उसकी पत्नी ने अपने दोस्त सलीम को घर बुला लिया। उन दोनों ने शरीफ के हाथ-पैर तार से बांध दिया। इसके बाद उसे बिजली का करंट लगाकर मार डाला। सोमवार सुबह पत्नी ने शरीफ को करंट लगने की बात कहकर खुद चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव देखा तो जगह-जगह करंट लगने के निशान थे। इस बीच मौके पर पहुंचे परिजन ने शरीफ की हत्या करने का आरोप उसकी पत्नी पर लगाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मोहम्मद शरीफ की मौत करंट से होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर मिले शव को देखकर संदेह हुआ। परिजनों ने भी मोहम्मद शरीफ की पत्नी पर शक जाहिर किया था। उसे थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मोहम्मद शरीफ उसे परेशान करता था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है—सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात।

यह भी पढ़ें- बदायूं: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल

संबंधित समाचार