लखनऊ : कुत्ते से बचने के लिए चलाई गोली, राहगीर जख्मी…पढ़ें पूरा मामला
लखनऊ। गाजीपुर थानाक्षेत्र में रविवार देर रात टाइल्स कंपनी के महाप्रबंधक अमित शुक्ला ने कुत्तों से बचने के लिए फायरिंग कर दी। गोली चलने से कुत्ते तो वहां से भाग निकले लेकिन वहां से गुजर रहे सुबीन गुप्ता के पैर में गोली लग गई। जिससे वह चोटिल हो गया। आनन-फानन राहगीर को लोहिया अस्पताल में …
लखनऊ। गाजीपुर थानाक्षेत्र में रविवार देर रात टाइल्स कंपनी के महाप्रबंधक अमित शुक्ला ने कुत्तों से बचने के लिए फायरिंग कर दी। गोली चलने से कुत्ते तो वहां से भाग निकले लेकिन वहां से गुजर रहे सुबीन गुप्ता के पैर में गोली लग गई।
जिससे वह चोटिल हो गया। आनन-फानन राहगीर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद घायल के पिता ने गाजीपुर थाने में तहरीर दी है। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
गाजीपुर थाना प्रभारी रामेश्वर ने बताया कि देर रात टाइल्स कंपनी के महाप्रबंधक अमित शुक्ला अपने घर जा रहे थे। इसी बीच कुत्तों ने उन्हें घेर लिया था। उन्होंने अपने बचाव के लिए कुत्तों पर दो राउंड फायर झोंक दिया था।
इसी एक राहगीर सुबीन गुप्ता के पैर में गोली धंस गई। जिससे वह जख्मी हो गया। आनन-फानन उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि पुलिस को बताया कि दो दिन पहले रात में उसे कुत्ते ने काट लिया था। जिसके बाद से वह डर गया था। रविवार को फिर एक कुत्ते ने उन्हें काटने की कोशिश की थी।
लिहाजा, अपने बचाव के लिए गोली चलानी पड़ी। उधर सुबीन के पिता मूलचंद गुप्ता का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : मारपीट और फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार , पुलिस कर रही पूछताछ
