21 साल की सिनी शेट्टी ने Miss India 2022 का क्राउन किया अपने नाम, हाजिरजवाबी से जीता जजों का दिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। देश के कर्नाटक राज्य की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 बन गई हैं। सिनी ने 31 खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को हरा कर ये खिताब अपने नाम किया है। ये इवेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ था। View this post on Instagram A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg) सिनी के विनर …

मुंबई। देश के कर्नाटक राज्य की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 बन गई हैं। सिनी ने 31 खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को हरा कर ये खिताब अपने नाम किया है। ये इवेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ था।

सिनी के विनर बनने के साथ ही राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर जबकि यूपी की शिनाता चौहान सेकेंड रनर बनी हैं।

इस इवेंट में सिनी ने सिल्वर कलर का हाई स्लिट गाउन पहना था जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।

21 साल की मिस इंडिया कर्नाटक की रहने वाली हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में ही हुआ है। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री हासिल की है।

फिलहाल वो Chartered Financial Analyst (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में सिनी अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था।

सिनी के परिवार वालों ने उनकी पढ़ाई-लिखाई और उनके हर प्रयासों में उनका पूरा साथ दिया।

कॉम्पटिशन में 31 सुंदरियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

सिनी के डांस को जजों के पैनल ने खूब सराहा था। अपनी हाजिरजवाबी से सिनी ने सभी जजों का दिल जीत लिया था।

इस ग्रैंड फिनाले इवेंट में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव और डीनो मोरिया जैसी कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे।

पढ़ें-Tejasswi Prakash Photos : ग्रीन साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं तेजस्वी प्रकाश, मोती से जड़ा हार और झूमके पहन खूब दिए पोज

संबंधित समाचार