हल्द्वानी: अधिकारी उतरे मैदान में, सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के खिलाफ छेड़ी मुहिम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम ने तहसील अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दुकानों में छापामारी की। शहर की चौदह दुकानों में पॉलीथिन और प्लास्टिक को लेकर पड़ताल की गई। इस दौरान तीन क्विंटल के करीब पॉलीथिन जब्त की गई। एक व्यापारी की आरसी काटी गई है, जबकि अन्य से जुर्माना वसूला गया है। सिंगूल यूज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम ने तहसील अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दुकानों में छापामारी की। शहर की चौदह दुकानों में पॉलीथिन और प्लास्टिक को लेकर पड़ताल की गई। इस दौरान तीन क्विंटल के करीब पॉलीथिन जब्त की गई। एक व्यापारी की आरसी काटी गई है, जबकि अन्य से जुर्माना वसूला गया है।

सिंगूल यूज प्लस्टिक व प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगने के बाद नगर निगम ने उसके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को शहर के मुख्य बाजार, मंगलपड़ाव, बड़ी सब्जी मंडी सहित कई बाजार क्षेत्रों में छापामारी की गई। इस दौरान पॉलीथिन को लेकर दुकानों में जांच की गई। नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि छापामारी के दौरान चार प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान पाया गया।

तीन दुकानों से दस-दस हजार का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही एक प्रतिष्ठान के मालिक नहीं होने पर आरसी के माध्यम से उनसे एक लाख की वसूली की जाएगी। अन्य तीन प्रतिष्ठानों द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी दुकान में जो भी सिंगल यूज हेतु सामान वह वायो डिग्रेडेबल वस्तु से बना हुआ है। लेकिन, उनके पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र नहीं था। इस पर उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र निगम में दिखाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार सचिन कुमार, कर अधीक्षक महेश पाठक, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि शामिल रहे।