कानपुर : खून से लथपथ तड़पती रही महिला, जानकारी नोट करता रहा पुलिसकर्मी, Video आया सामने
कानपुर। यूपी के कानपुर में खून से लथपथ महिला के तड़पने के बीच एक पुलिसकर्मी द्वारा रजिस्टर में उसकी जानकारी नोट करने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला को उसके प्रेमी ने चाकू मारा था। पुलिस ने स्पष्टीकरण में कहा, संवेदनहीनता की बात गलत है…नाम, पता व आवश्यक जानकारी नोट …
कानपुर। यूपी के कानपुर में खून से लथपथ महिला के तड़पने के बीच एक पुलिसकर्मी द्वारा रजिस्टर में उसकी जानकारी नोट करने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला को उसके प्रेमी ने चाकू मारा था। पुलिस ने स्पष्टीकरण में कहा, संवेदनहीनता की बात गलत है…नाम, पता व आवश्यक जानकारी नोट कर पीड़िता को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक़, उप निरीक्षक द्वारा केवल आवश्यक जानकारी ही नोट गई थी, बयान नहीं लिया गया, घटनास्थल पर चार पहिया वाहन का जाना संभव नहीं था क्योंकि रास्ता खुदा हुआ था। जिस कारण कुछ दूर तक 2 पहिया वाहन से ले जाया गया और सही रास्ता आने पर थाने की कार से ही हैलट अस्पताल पहुंचाया गया। संवेदनहीनाता की बात गलत है। अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मामला गोविन्द नगर इलाके का है, जहां पर ज्योति नाम की एक लड़की को उसके प्रेमी अवधेश ने चाकुओं से गोद डाला। उसने ज्योति के पेट पर कई चाकू मारे। जिसके बाद उसके पेट से खून निकलने लगा और उसे चक्कर आने लगें।
ऐसे में मौक पर पहुंचे दारोगा अरुण कुमार राठी को पहले ज्योति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाना चाहिए, लेकिन दारोगा अपना रजिस्टर भरने लगे। उन्होंने पहले चाकू मारने वाले प्रेमी अवधेश को जिसे मोहल्ले वालो ने पकड़ लिया था। उसे पहले जीप में बैठाया फिर ज्योति के पास आकर उसका रिपोर्ट लिखने लगे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जीपीएस सिस्टम की मदद से तीन घंटे में ढूंढ निकाली चोरी हुई पिकअप
प्रकरण में अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित महिला के उपचार एवं मेडिकल परीक्षण हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
संवेदनहीनता की बात गलत है नाम पता व आवश्यक जानकारी नोट कर पीड़िता को तत्काल अस्पताल भेजा गया।— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) July 2, 2022
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) July 2, 2022
