सीतापुर: भूमाफियाओं के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, छह करोड़ की सम्पत्ति की गई जब्त
सीतापुर। जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। शुक्रवार दोपहर शहर सीमा के करीब छह करोड़ से अधिक की सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह ने भूमाफिया रमन साहनी के विरुद्ध सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई का आदेश जारी किया …
सीतापुर। जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। शुक्रवार दोपहर शहर सीमा के करीब छह करोड़ से अधिक की सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह ने भूमाफिया रमन साहनी के विरुद्ध सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। इसी का अनुपालन शुक्रवार दोपहर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराया गया।
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ सिटी पीयूष सिंह और शहर कोतवाल टीपी सिंह आसपास थानों की पुलिस लेकर पहुंचे। यहां पर पहले डुग्गी पिटवाकर ऐलान किया गया, फिर सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। शहर कोतवाल टीपी सिंह का कहना है कि भूमाफिया ने अवैध तरीके से सम्पत्ति अर्जित की थी।
इससे पहले भी ऐसी कार्रवाई की जा चुकी है। इस बार की कार्रवाई में करीब साढ़े छह करोड़ की सम्पत्ति जब्त की गई है। बताया कि ये सम्पत्तियां रमन साहनी द्वारा अपने नाम और अपनी पत्नी के नाम के अलावा नौकरों आदि के नाम से भी खरीदी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए नेपालपुर के करीब जब्त की गई सम्पत्ति पर बोर्ड लगा दिया है।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: सम्पत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
