मणिपुर भूस्खलन : मोदी ने केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का दिया आश्वासन

मणिपुर भूस्खलन : मोदी ने केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का दिया आश्वासन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात कर उन्हें भूस्खलन हादसे के मद्देनजर केन्द्र की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। श्री मोदी ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा , “ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की और भूस्खलन के कारण …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात कर उन्हें भूस्खलन हादसे के मद्देनजर केन्द्र की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। श्री मोदी ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा , “ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की और भूस्खलन के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना है। ” उल्लेखनीय है कि मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार आधी रात हुए भीषण भूस्खलन में प्रादेशिक सेना के कई जवान दब गये। हादसे में प्रादेशिक सेना के दो जवानों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी है।

बचाव टीमों ने 23 लोगों को बचा लिया है जबकि 50 अन्य के अभी भी लापता होने की खबर है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव अभियान पर नजर रखे हुए हैं। सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह का सिर कलम करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

ताजा समाचार

कासगंज : पटियाली के हथौड़ा खेड़ा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
मलिहाबाद महिला हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस एनकांउटर में ढ़ेर, एक लाख रुपये का था इनामिया हिस्ट्रीशीटर
Kanpur में ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत: 2 दिन पहले भाभी ने घर पर लगाई थी फांसी, परिजन बोले- सदमे में था, जानिए पूरा मामला
Hardoi News : सीतापुर से चोरी हुआ था बच्चा, हरदोई पुलिस ने आंध्र प्रदेश से किया बरामद
बच्चों में पेट दर्द की बढ़ती समस्या, जांच में बीमारी का नहीं चलता पता, SGPGI के डॉ. अजय ने बताई वजह
प्रयागराज : संविदात्मक विवाद में दाखिल रिट याचिका में नए अधिकारों की मांग स्वीकार्य नहीं