Video : आखिर ऐसा किया हुआ कि झारखंड का अजय मांग रहा इच्छामृत्यु की इजाजत
रांची। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व बन्ना गुप्ता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं। यहां एक शख्स ने इच्छामृत्यु की मांग की है। दरअसल, झारखंड के अजय नामक शख्स के अनुसार, उसकी दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं और अब उसका परिवार गाड़ी व सारे आभूषण बेचकर इलाज …
रांची। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व बन्ना गुप्ता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं। यहां एक शख्स ने इच्छामृत्यु की मांग की है। दरअसल, झारखंड के अजय नामक शख्स के अनुसार, उसकी दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं और अब उसका परिवार गाड़ी व सारे आभूषण बेचकर इलाज करा रहा है। बकौल शख्स, काफी खर्चा हो चुका है, यही वजह है कि सरकार उसे इच्छामृत्यु की इजाज़त दे। वहीं, अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लेकर बोकारो प्रशासन को अजय का इलाज कराने का आदेश दिया है।
बता दें कि सोहन सिंह नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड के बोकारो के रहने वाले अजय का दोनों किडनी फेल हैं। अजय इलाज में खर्चे को देखकर सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है। अजय का कहना है कि इलाज के लिए लाखों रुपइ की जरूरत है। सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। मदद के रास्ते बंद हैं। ऐसे में मौत ही उसे दर्द से निजात दे सकती है। अजय बहुत ही गरीब है।
इतना पैसा नहीं है कि वह किडनी ट्रांसप्लांट करा पाए। अजय की पत्नी ने कहा कि झारखंड सरकार हमारी मदद कर दे तो किडनी ट्रांसप्लांट हो जाएगा और उसके पति की जान बाख सकती है। पत्नी ने कहा कि झारखंड सरकार का हमारा पूरा परिवार जिंदगी भर एहसानमंद रहेगा।
इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पोस्ट को रिट्वीट और बोकारो के कलेक्टर व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टैग करते हुए लिखा कि कृपया उक्त मामले की जांच कर अजय जी को असाध्य रोग उपचार योजना के तहत हर संभव मदद प्रदान करते हुए सूचित करें। साथ ही परिवार और बच्चों को भी जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करें।
.@BokaroDc कृपया उक्त मामले की जांच कर अजय जी को असाध्य रोग उपचार योजना के तहत हर संभव मदद प्रदान करते हुए सूचित करें।
साथ ही परिवार और बच्चों को भी जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करें।@BannaGupta76 https://t.co/QYB6qJM2Dy— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 28, 2022
ये भी पढ़ें … अमेरिका : ट्रक में बंद मिले 46 लोगों के शव, मेक्सिको से छिपाकर लाया जा रहा था टेक्सास
