बरेली: सनी हत्याकांड में गुस्सा और गम, आज सदर बाजार बंद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कैंट के सदर बाजार में तंदूरी रोटी के विवाद में रविवार करीब 11 बजे 30  वर्षिय सनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सनी घर से तो हंसी खुशी गया था। पर वापस घर नहीं लौटा। बतादें कि अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कैंट के सदर बाजार में तंदूरी रोटी के विवाद में रविवार करीब 11 बजे 30  वर्षिय सनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सनी घर से तो हंसी खुशी गया था। पर वापस घर नहीं लौटा। बतादें कि अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए मशाल होटल में 150 रोटी का ऑर्डर दिया था। मगर होटल मालिक जीशन ने 40 रोटी देने के बाद फोन कर और रोटी देने से मना कर दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ा और सनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वही सनी हत्याकांड में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी।

लेकिन अब ये हत्या राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है। क्योकि आज शहर का सदर बाजार बंद किया गया। पूरा मामला ये है कि इस जानकारी से अंजान आज व्यापारी और स्थानिय लोगों ने आपसी सहमति से बाजार बंद कर दिया। व्यापारी और मृतक के परिजनों ने जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि व्यापारियों ने अपनी मर्जी से दूकाने बंद की है। उनसे किसी ने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की है। अगर कोई जोर जबरदस्ती करता है। तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुबह करीब 11 बजे सदर बजार के व्यापारी और चनेहटा के साथ ही स्थानिय लोग इखट्टा हुए। सनी की हत्या का विरोध करते हुए सभी ने एक राय होकर बाजार बंद करने का निर्णय लिया। इसके बाद व्यापारियों ने सदर बाजार को अपनी मर्जी से बंद कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस दौरान व्यापार मंडल केअध्यक्ष राम किशोर, श्तिेष अग्रवाल, विक्रांत साहू, सत्य प्रकाश कन्नौजिया, इमरान खान उर्फ काशिफ, मुनव्वर, डा. वैभव जायसवाल, चनेहटा के प्रधान शकीन रजा, कैंट बोर्ड के पूर्व डिप्टी चैयरमैन शशिकांत जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अपने-अपने घर छोडक़र फरार हो गए लोग
पुलिस ने सुबह से ही ताबड़तोड़ दबिश देना शुरु कर दी। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को उठाकर थाने ले आई। जिसकेबाद छोटी सराय केरहने वाले सभी लोग अपना-अपना घर छोडक़र चले गए। छोटी सराए में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। इसकेअलावा सदर बाजार में रहने वाले आरोपियों केअन्य रिश्तेदार भी अपना-अपना घर छोड़ गए।

यह भी पढ़ें-बरेली: रोटी ने ली युवक की जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार