बरेली: पुलिस के हत्थे चढ़ा जीजा का कातिल
बरेली, अमृत विचार। तीन दिन पहले बारादरी के सकलैननगर में महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। उसके बाद से आराेपी भाई -बहन फरार थे। पुलिस ने साले को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा है। थाना इज्जतनगर के करमपुर के रहने वाले आरिफ ने …
बरेली, अमृत विचार। तीन दिन पहले बारादरी के सकलैननगर में महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। उसके बाद से आराेपी भाई -बहन फरार थे। पुलिस ने साले को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा है। थाना इज्जतनगर के करमपुर के रहने वाले आरिफ ने 12 साल पहले नकटिया में रहने वाली रेशमा से निकाह किया था।
शनिवार की रात उसका पति आरिफ घर आया। दोनों के बीच विवाद होने पर रेशमा ने अपने भाई को बुला लिया। दोनों ने उसको पीटने के बाद गला रेत कर हत्या कर दी। तभी से दोनों फरार थे। मंगलवार की सुबह आरिफ का साला भूरा अपने घर हजियापुर आया हुआ था। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। इस मामले में इंस्पेक्टर बारादरी धीरज मलिक ने बताया कि जल्द ही मृतक की पत्नी भी पकड़ी जाएगी। महिला की तलाश जारी है। आरोपी भूरा को गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें-बरेली: जेई से मारपीट करने वाले संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त
