संभल: मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदलीं, फ्रिज में करंट आने से मासूम की मौत
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। जनपद बदायूं के कस्बा उघेती में एक मासूम फ्रिज में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन आनन फानन में मासूम को शहर के सरकारी अस्पताल लाए। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा …
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। जनपद बदायूं के कस्बा उघेती में एक मासूम फ्रिज में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन आनन फानन में मासूम को शहर के सरकारी अस्पताल लाए। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
जनपद बदायूं के कस्बा सहसवान निवासी मुनीष बाबू की ससुराल बदायूं के कस्बा उघैती के गांव खेड़ा में है। उसकी पत्नी नीतू अपने नौ माह के पुत्र कुनाल के साथ इस समय मायके आई हुई है। सोमवार को कुनाल का धूमधाम के साथ गांव के मंदिर पर मुंडन संस्कार कराया गया था। घर में खुशी का माहौल था , कई रिश्तेदार भी आए हुए थे। मंगलवार की सुबह कुनाल फर्श पर खेल रहा था। जबकि नीतू घर में काम कर रही थी।
कुनाल खेलता हुआ फ्रिज के पास पहुंच गया। फ्रिज में पहले से करंट दौड़ रहा था। किसी तरह से मासूम फ्रिज के करंट की चपेट में आ गया और झटके के साथ दूर गिरकर बेहोश हो गया। जब नीतू की नजर मासूम पर पड़ी तो उसकी ओर दौड़ी और बेटे की हालत देखकर शोर मचाना शुरु कर दिया।
घर में चीख पुकार मच गई और शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग व ग्रामीण वहां आ गए। हालत गंभीर देख परिजन उसे चन्दौसी लेकर दौड़े। यहां सरकारी अस्पताल में आकर मासूम को दिखाया। चिकित्सक डा़ हरवेंद्र सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में छा गई।
ये भी पढ़ें:- संभल: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, बहन भाई की मौत, चार घायल
