अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: गोंडा में घर से लेकर मैदान तक लोगों ने किया योगाभ्यास
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर से लेकर मैदान तक योग प्राणायाम के आयोजन की धूम रही। सबसे बड़ा कार्यक्रम 30वीं वाहिनी पीएसी परेड ग्राउंड में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसस्करण राजेश कुमार सिंह ने किया। योग गुरु सुधांशु ने योग प्राणायाम कराया। ग्राउंड पर करीब 5000 से अधिक लोगों …
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर से लेकर मैदान तक योग प्राणायाम के आयोजन की धूम रही। सबसे बड़ा कार्यक्रम 30वीं वाहिनी पीएसी परेड ग्राउंड में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसस्करण राजेश कुमार सिंह ने किया। योग गुरु सुधांशु ने योग प्राणायाम कराया। ग्राउंड पर करीब 5000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

आयुक्त एमपी अग्रवाल, डीएम उज्जवल कुमार, सीडीओ गौरव कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने प्राणायाम किया। आवास विकास कॉलोनी के प्रेरणा पार्क में लायंस क्लब की ओर से आयोजन हुआ। लायंस क्लब के दिलीप सिंह, सुमित अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा जिले के ब्लाक मुख्यालयों, थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजन हुए।
यह भी पढ़ें:-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दुनियाभर के लोगों को दी बधाई और शुभकामनाएं
