जो कानून हाथ में लेगा, उसे नहीं छोड़ेंगे: रघुराज सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। श्रम राज्यमंत्री रघुराज सिंह मंगलवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में फैले माहौल पर कहा कि जो व्यक्ति कानून हाथ में लेगा उसे नहीं छोड़ेंगे। कानून का डंडा मजबूत होना चाहिए, जिससे प्रदेश में अमन-चैन स्थापित हो सके। कोई लड़की लखनऊ से अयोध्या चलती है तो कोई उसे छेड़ ना …

अमृत विचार, अयोध्या। श्रम राज्यमंत्री रघुराज सिंह मंगलवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में फैले माहौल पर कहा कि जो व्यक्ति कानून हाथ में लेगा उसे नहीं छोड़ेंगे। कानून का डंडा मजबूत होना चाहिए, जिससे प्रदेश में अमन-चैन स्थापित हो सके। कोई लड़की लखनऊ से अयोध्या चलती है तो कोई उसे छेड़ ना सके अगर कोई छेड़ता है तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे।

श्रम राज्यमंत्री राघुराज सिंह का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते।

सबको अमन चैन से रहने का हक है। श्रम राज्यमंत्री रघुराज सिंह भाजपा के युवा नेता विकास सिंह द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे। वेदांती, राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास व शशिकांत दास भी भंडारे में हुए शामिल।

पढ़ें-मायावती और अखिलेश यादव केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं: रघुराज सिंह

संबंधित समाचार