बरेली: महिलाएं मुर्गी पालन करके आत्मनिर्भर बनें
अमृत विचार, बरेली। केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. अशोक कुमार तिवारी, निदेशक के निर्देशन में राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नोडल अधिकारी व प्रधान वैज्ञानिक डा. एमपी …
अमृत विचार, बरेली। केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. अशोक कुमार तिवारी, निदेशक के निर्देशन में राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नोडल अधिकारी व प्रधान वैज्ञानिक डा. एमपी सागर की ओर से ऊधम सिंह नगर के ग्राम कुमरा ग्राम पंचायत पहेनिया में कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर डा. एमपी सागर ने बताया कि अपने घर पर झंडा फहराने से देश के प्रति प्रेम को उजागर कर सकते हैं। इसलिए सभी को अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय झंडा लगाना चाहिए। इसके अतिरिक्त संस्थान द्वारा अनुसूचित जनजाति के सामाजिक व आर्थिक विकास के ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में चलाई जा रही परियोजना के तहत परियोजना सह अनवेषक डा. चंद्र देव ने जनजाति महिलाओं व पुरुषों को कुक्कुट पालन हेतु परियोजना की जानकारी दी। सीएआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डा. संजीव कुमार, डा. चंद्र देव, एसआर मीणा सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
