हत्यारोपियों ने पुलिस पर किया हमला, बदले में दागी गईं गोलियां, दो घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मंगलुरु। शहर के बाहरी इलाके मुल्की में शनिवार सुबह तीन पुलिसकर्मियों पर हमला करके भागने की कोशिश कर रहे दो हत्यारोपियों पर पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिसकर्मी उन्हें हत्या के एक मामले में शामिल एक अन्य आरोपी का पता लगाने के लिए ले जा रहे थे। सीसीबी पुलिस निरीक्षक महेश …

मंगलुरु। शहर के बाहरी इलाके मुल्की में शनिवार सुबह तीन पुलिसकर्मियों पर हमला करके भागने की कोशिश कर रहे दो हत्यारोपियों पर पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिसकर्मी उन्हें हत्या के एक मामले में शामिल एक अन्य आरोपी का पता लगाने के लिए ले जा रहे थे। सीसीबी पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद ने आरोपियों के पैरों पर गोली चलाई।

दोनों आरोपियों के पैर में चोट आई है। घायल आरोपियों का नाम अर्जुन मुदुशेड्डे और मनोज उर्फ बिंदास मनोज है। आरोपियों के हमले में उपनिरीक्षक नागेंद्र, सहायक हेड कांस्टेबल सुधीर पुजारी और सहायक उप निरीक्षक डेविड घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों और आरोपियों को शहर के श्रीनिवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें- ओडिशा में सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरा टैंकर, चार की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार