ब्राजील भी मंकीपॉक्स की चपेट में, देश में पहला मामला आया सामने
साओ पाउलो। ब्राजील में मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला सामने आया है। इसकी पुष्टि देश के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो से हुई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर के स्वास्थ्य सचिवालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, वायरस के होने का पता एक 41 वर्षीय पुरूष में चला है, जो …
साओ पाउलो। ब्राजील में मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला सामने आया है। इसकी पुष्टि देश के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो से हुई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर के स्वास्थ्य सचिवालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, वायरस के होने का पता एक 41 वर्षीय पुरूष में चला है, जो हाल ही में स्पेन और पूर्तगाल की यात्रा कर लौटा है।
मरीज को फिलहाल एमिलियो रिबास पब्लिक हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है और साथ ही हाल के दिनों में उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा, साओ पाउलो में ही एक 26 वर्षीय युवती के भी मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वह अभी अस्पताल में भर्ती है, जांच जारी है।
दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के 9,315 नये मामले
दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 9,315 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,209,650 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में से 34 मामले विदेशों से आए संक्रमित यात्री हैं, जो कुल मिलाकर 33,213 हो गये हैं। इनमें से 107 मरीजों की हालत गंभीर है, जिसमें एक दिन पहले के मुकाबले में एक का इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इसी दौरान 18 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 24,341 हो गई। यहां कुल मृत्यु दर 0.13 फीसदी है।
ये भी पढ़ें : UP में बढ़ा कोरोना का कहर, राजधानी में मिले सबसे ज्यादा कोविड केस, संक्रमण से पांच दिन में चार की हुई मौत
