रेगुलर बर्थ कंट्रोल पिल्स के जानें फायदे और नुकसान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कई लोग होते हैं जो प्रेग्नेंसी नहीं चाहते हैं ऐसे में कई लोग रेगुलर बर्थ कट्रोल पिल्स का सेवन करने लगते हैं। बर्थ कट्रोल पिल्स का सेवन कई लोग पानी के साथ करते है। मगर कुछ बर्थ कंट्रोल पिल्स ऐसी भी हैं जिन्हें आप बिना पानी के ही चबाकर खा सकती हैं। तो आइए जानते …

कई लोग होते हैं जो प्रेग्नेंसी नहीं चाहते हैं ऐसे में कई लोग रेगुलर बर्थ कट्रोल पिल्स का सेवन करने लगते हैं। बर्थ कट्रोल पिल्स का सेवन कई लोग पानी के साथ करते है। मगर कुछ बर्थ कंट्रोल पिल्स ऐसी भी हैं जिन्हें आप बिना पानी के ही चबाकर खा सकती हैं। तो आइए जानते हैं चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स के फायदे और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी।

बतादें कि प्रेग्नेंसी ना चाहने वाली महिलाओं के लिए बाजार में कई बर्थ कंट्रोल पिल्स के ऑप्शन उपलब्ध हैं। बाजार में मिलने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन महिलाएं सेक्स के 24 से 48 या 72 घंटों के अंदर खा सकती हैं। यह तो सुना होगा की जो भी बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन किया जाता है, उन्हें पानी के साथ खाया जाता है मगर क्या आप यह जानते हैं कि बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन आप बिना पानी के चबाकर भी कर सकती हैं। चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स भी बाकी बर्थ कंट्रोल की ही तरह काम करती है।

आपको बतादें कि चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन नाम के दो हार्मोन होते हैं। ये दोनों ही हार्मोन ओव्यूलेशन को रोकने और प्रेग्नेंसी के खतरे को कम करने का काम करते हैं। मगर जो लोग रेगुलर बर्थ कंट्रोल पिल्स को चबाकर खाते हैं। तो आइए जानते हैं चबाकर खाने वाले बर्थ कंट्रोल पिल्स के बारे में और इसके फायदे-नुकसानों के बारे में-

जानें क्या हैं चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स

इस पिल्स को इस तरीके से डिजाइन किया जाता कि इसे चबाकर या क्रश करके खाया जा सके। चबाकर खाने वाली पिल्स उन महिलाओं के लिए डिजाइन की जाती हैं जिन्हें इसे पानी के साथ निगलना पसंद नहीं होता। इन पिल्स में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन होने के कारण यह एग्स को ओवरी में इंप्लाट होने से रोकती हैं।

फायदे

चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स का एक फायदा ये है कि इन्हें खाना आसान होता है। जिन महिलाओं को दवाई निगलने में दिक्कत होती है, उनके लिए यह पिल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स में बाकी बर्थ कंट्रोल पिल्स की ही तरह चीजें एक जैसी होती हैं तो दोनों ही तरह की पिल्स के एक जैसे फायदे मिलते हैं।

नुकसान

चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन हर कोई नहीं कर सकता। बहुत सी महिलाओं को इसका स्वाद पसंद नहीं आता है। अगर आप इस तरह की बर्थ कंट्रोल पिल्स का पूरा फायदा पाना चाहते हैं तो जरूरी है कि दवाई को अच्छी तरह के चबाएं और इसके बाद एक गिलास पानी को पूरे मुंह में घुमाकर पी लें।

रेगुलर बर्थ कंट्रोल पिल्स की तुलना में चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स से भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बहुत रेयर मामलों में यह पाया गया है कि चबाकर खाने वाली बर्थ कंट्रोल पिल्स से ब्लड क्लॉट बनने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बतादें कि यह समस्या उन महिलाओं में देखने को मिलती है जो स्मोकिंग करती हैं और जिनकी उम्र 35 साल से ज्यादा होती है।

पढ़ें-कील-मुंहासों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं यह घरेलू उपाय, चेहरे में आएगा निखार

संबंधित समाचार