गोरखपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा बूथ संपर्क अभियान के माध्यम से जिले के सभी बूथों पर जनसंपर्क जारी है। यह जनसंपर्क 1 जून से 14 जून तक चलेगा। बूथ संपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनपद के सभी बूथों पर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 08 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की …
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा बूथ संपर्क अभियान के माध्यम से जिले के सभी बूथों पर जनसंपर्क जारी है। यह जनसंपर्क 1 जून से 14 जून तक चलेगा। बूथ संपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनपद के सभी बूथों पर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 08 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की योजनाओं का पत्रक घर-घर वितरित कर रहे हैं। लोगों से संपर्क कर रहे हैं। मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यकाल को लेकर आम जनमानस के बीच चर्चा हो रही है।
इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने सहजनवा विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल पाली के सेक्टर भरपही, बूथ संख्या 150 पर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। जन संपर्क करते हुए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह में आम जनमानस के बीच मोदी जी की योजनाओं का खूब बखान किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सारी योजनाएं गरीबों के लिये समर्पित है। बुनियादी सुविधाएं देते हुए मोदी सरकार ने गरीबों को उनके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
बेघरों को घर उपलब्ध कराना, माताओं बहनों को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना, सभी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराना, हर घर को नल से जोड़ने का कार्य देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने किसानों के ऋण माफी का काम किया वहीं किसानों को सम्मान निधि देकर उनको आर्थिक रूप से सपोर्ट कर रही है। भाजपा सरकार में किसान खुशहाल हो रहे हैं गांव समृद्ध हो रहा है, महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। दिव्यांग निराश्रित महिलाओं के पेंशन में वृद्धि किया गया है। भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: पीएम मोदी ने मंच पर छुए भाजपा जिलाध्यक्ष के पैर, वीडियो वायरल
