चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 55025 वोटों से जीते
हल्द्वानी, अमृत विचार। चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सितारंगज में हुए उपचुनाव में इससे पहले विजय बहुगुणा ने प्रकाश पंत को 39,954 वोटों से हराया था। चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी ने 55025 वोटों से जीत दर्ज की। उत्तराखंड में पहले …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सितारंगज में हुए उपचुनाव में इससे पहले विजय बहुगुणा ने प्रकाश पंत को 39,954 वोटों से हराया था। चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी ने 55025 वोटों से जीत दर्ज की।

उत्तराखंड में पहले भी कई बार उपचुनाव की नौबत आ चुकी है। सबसे पहले साल 2002 में मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के लिए विधानसभा का रास्ता साफ करने के लिए रामनगर में उपचुनाव हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के लिए धुमाकोट, विजय बहुगुणा के लिए सितारगंज और हरीश रावत के लिए धारचूला में उपचुनाव कराना पड़ा। इसके अलावा निर्वाचित विधायकों के निधन समेत अन्य कारणों के चलते कुल आठ बार उपचुनाव की नौबत आ चुकी है।
कब-कब हुए उपचुनाव
: पहली विधानसभा में रामनगर विधानसभा सीट पर हुआ था उपचुनाव।
: दूसरी विधानसभा में विकासनगर, कपकोट और धुमाकोट में उपचुनाव।
: तीसरी विधानसभा में भगवानपुर, डोईवाला, धारचूला, सोमेश्वर और सितारगंज में उपचुनाव कराना पड़ा।
: चौथी विधानसभा में सल्ट, पिथौरागढ़ और थराली विधानसभा में हुए उपचुनाव।
