मशहूर सिंगर केके का निधन, कोलकाता में कॉन्सर्ट के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। मशहूर गायक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुण्ठ का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। जहां उनकी कॉन्सर्ट के बाद अचानक से तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   View …

कोलकाता। मशहूर गायक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुण्ठ का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। जहां उनकी कॉन्सर्ट के बाद अचानक से तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KK (@kk_live_now)

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सिंगर केके की हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ है। लेकिन अभी डॉक्टर इस कुछ भी बोलने से फिरहाल बच रहे हैं। अगर डॉक्टरों की माने तो पोस्टमार्टम के बाद ही केके की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बता दें कि सिंगर केके 53 साल के थे। उन्होंने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी गाने गाए थे। केके का कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में आज कार्यक्रम था। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें:-मशहूर सिंगर सिधू मूसेवाला के पिता का दावा, फिरौती के लिए धमकियां दे रहा था बिश्नोई गैंग

संबंधित समाचार