बरेली: उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने जंक्शन पर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों ने बरेली जंक्शन पर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान बताया गया कि सीआरबी सीईओ द्वारा उत्तर रेलवे में पोस्ट सरेंडर करने के लिए जारी पत्र कर्मचारियों के भविष्य के साथ का खिलवाड़ है। लिहाजा मंडल मंत्री शलभ सिंह के दिशा …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों ने बरेली जंक्शन पर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान बताया गया कि सीआरबी सीईओ द्वारा उत्तर रेलवे में पोस्ट सरेंडर करने के लिए जारी पत्र कर्मचारियों के भविष्य के साथ का खिलवाड़ है। लिहाजा मंडल मंत्री शलभ सिंह के दिशा निर्देशन में बरेली शाखा द्वारा इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है।

बताया गया कि रेलवे आवासों के किराए में प्रतिवर्ष 10 फीसद की वृद्धि कर दी जाती है जबकि मरम्मत के नाम पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। रनिंग स्टाफ से नान रनिंग और स्टेशनरी कार्य लिया जा रहा है। इसके चलते रनिंग स्टाफ में रोष व्याप्त है। रनिंग स्टाफ को छुट्टी और रेस्ट में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात्रि ड्यूटी भत्ते पर रोक को हटाया जाए। बरेली हेडक्वार्टर में लोको पायलट गुड्स की पोस्ट बढ़ाई जाएं। इस दौरान शाखा सचिव बरेली ब्रांच विवेक कुमार सक्सेना, नवनीत यादव, साबिर हुसैन, सुभाष, संजय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: महिला पुलिस टीम कर रही अपराध के प्रति जागरूक

 

 

संबंधित समाचार