अयोध्या: सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई अहिल्याबाई होलकर की जयंती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी में मंगलवार को अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अहिल्याबाई होलकर के देश के प्रति किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में श्री यादव …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी में मंगलवार को अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अहिल्याबाई होलकर के देश के प्रति किए गए कार्यों पर चर्चा हुई।

सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में श्री यादव ने कहा की अहिल्याबाई होलकर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी थीं। अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं से लेकर संपूर्ण भारत के तीर्थ स्थानों पर मंदिर व घाट कुएं और रावलिया बनवाईं। भूख के लिए अन्य क्षेत्र प्यासे के लिए प्याऊ बनवाएं जो उस समय आवश्यक थे।

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, चौधरी बलराम यादव, छोटे लाल यादव, दान बहादुर सिंह, पार्षद दल के नेता हाजी असद अहमद, पार्षद फरीद कुरैशी, गौरव पांडे डॉ. अनुराग आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष पर कसा तंज, कहा- अखिलेश और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है

संबंधित समाचार