जदयू को मजबूत बनाने के लिए करते रहेंगे काम : आरसीपी सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से तीसरी बार राज्यसभा जाने से वंचित केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने संगठन को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को आज फिर से दुहराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। सिंह को जदयू की ओर से राज्यसभा का …

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से तीसरी बार राज्यसभा जाने से वंचित केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने संगठन को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को आज फिर से दुहराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। सिंह को जदयू की ओर से राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद सोमवार को यहां पहली बार पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कुमार के प्रधानमंत्री बनने की संभावना को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्यों कुमार कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी जदयू अभी सिर्फ बिहार तक ही सीमित है। दूसरे राज्यों में पार्टी अभी मजबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार से भी पार्टी अधिक से अधिक 20 सांसद ही भेज सकती है।

अभी सिर्फ 16 सांसद हैं।  सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए कम से कम 273 सीटों की आवश्यकता है, जो अभी जदयू के लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या कोई दूसरी पार्टी क्यों अपनी पार्टी को छोड़कर कुमार को प्रधानमंत्री बनाएगी। यह समझा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- वंचितों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर ध्यान दिया जा रहा है : मनोज सिन्हा

 


संबंधित समाचार