हरदोई: सुखेता नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के शिरोमन नगर में एक अज्ञात शव मिला है। देखने में कई दिन पुराना लग रहा है। स्थानीय लोगों के बताया कि बेहटा गोकुल व शाहाबाद पुलिस में अज्ञात शव पर कार्रवाई को लेकर काफी देर तक सीमा विवाद चलता रहा। एक -दूसरे पर पोस्टमार्टम का दवाब बनाते रहे। मौके पर …

हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के शिरोमन नगर में एक अज्ञात शव मिला है। देखने में कई दिन पुराना लग रहा है। स्थानीय लोगों के बताया कि बेहटा गोकुल व शाहाबाद पुलिस में अज्ञात शव पर कार्रवाई को लेकर काफी देर तक सीमा विवाद चलता रहा। एक -दूसरे पर पोस्टमार्टम का दवाब बनाते रहे।

मौके पर पहुंचे लेखपाल ने सीमा विवाद का मामला सुलझाया। जिसके बाद एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शाहाबाद थाना क्षेत्र के सुखेता नदी में अज्ञात शव मिला है। जोकि कई दिन पुराना है, अज्ञात शव की पहचान कराई जा रही है और शाहाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें-शक्तिफार्म: अज्ञात शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार