सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल का दूसरा बेटा मोहम्मद जावेद भी गिरफ्तार, इन मामलों में चल रहा था वांछित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खनन माफिया और बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के दूसरे बेटे मोहम्मद जावेद को भी पुलिस के विशेष कार्य बल (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया मोहम्मद जावेद …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खनन माफिया और बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के दूसरे बेटे मोहम्मद जावेद को भी पुलिस के विशेष कार्य बल (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया मोहम्मद जावेद थाना मिर्जापुर का बी 5 श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर एवं माफिया है।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं। तोमर ने बताया कि मिर्जापुर के थानाध्यक्ष ह्दय नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने बीती रात मोहम्मद जावेद की गिरफ्तारी मिर्जापुर से की थी। आज उसे सहारनपुर की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। पेशी के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

तोमर ने बताया कि एसआईटी ने 13 मई को इकबाल के छोटे बेटे अलीशान को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि खुद हाजी इकबाल फरार है। उसके खिलाफ कोर्ट ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। जिससे वह देश छोड़कर न भाग सके। तोमर ने बताया कि पुलिस प्रशासन इकबाल गिरोह द्वारा गैर कानूनी ढंग से अर्जित की गई 130 करोड़ संपत्तियों की कुर्की कर चुका हैं।

उन्होंने बताया कि इकबाल गिरोह के एक अन्य सदस्य राव लईक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। पुलिस इकबाल की गिरफ्तारी के लिये इनके छिपने के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही इकबाल भी पकड़ा जायेगा।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल की अग्रिम जमानत अर्जी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने की खारिज

संबंधित समाचार