रामाशीष राय के हाथ में होगी अब यूपी आरएलडी की कमान, जयंत चौधरी ने किया ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्‍ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व विधायक रामाशीष राय को यूपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मंजीत सिंह को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी फ्रंटल संगठन) बनाया गया है। इसके अलावा कवर हसन को राष्‍ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष …

लखनऊ। राष्‍ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व विधायक रामाशीष राय को यूपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मंजीत सिंह को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी फ्रंटल संगठन) बनाया गया है।

इसके अलावा कवर हसन को राष्‍ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी सेक्टर संगठन) का जिम्‍मा सौंपा गया है। इसके अलावा राष्‍ट्रीय लोकदल के चीफ जयंत चौधरी पार्टी के प्रदेश संयोजक की जिम्‍मेदारी ऐश्वर्यराज सिंह को सौंपी है। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन और अधिक गतिशील व सशक्‍त होगा।

वहीं रामाशीष राय लंबे समय से आरएलडी से जुड़े हैं। वह चौधरी अजित सिंह के भी करीबी माने जाते रहे हैं। अभी तक वह राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ का कार्यभार देख रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: सपा-आरएलडी गठबंधन में चल रही तनातनी, नहीं सुलझा बिजनौर सीट का विवाद

संबंधित समाचार