बरेली: मरने से पहले दीवार पर खून से लिखा सुसाइड नोट
अमृत विचार, बरेली। झगड़ा होने पर पत्नी के मायके चले जाने के बाद युवक का फोन पर उससे विवाद हो गया। इसके बाद दुखी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब लोगों ने उसके शव को कमरे में झुलता देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। आत्महत्या से पहले युवक ने खून से खिलाफ …
अमृत विचार, बरेली। झगड़ा होने पर पत्नी के मायके चले जाने के बाद युवक का फोन पर उससे विवाद हो गया। इसके बाद दुखी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब लोगों ने उसके शव को कमरे में झुलता देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। आत्महत्या से पहले युवक ने खून से खिलाफ सुसाइड नोट में लिखा था कि उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी है।
थाना बारादरी के चक महमूदपुर निवासी अमन (23) पुत्र राकेश मौर्य मजदूरी करता था। दस दिन पहले उसका पत्नी गीता से विवाद हो गया। गीता उसके आठ साल के बेटे को लेकर मायके चली गई। बुधवार को अमन का फोन पर विवाद हो गया। उसने कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी। जब परिवार वाले उसके कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना बारादरी पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विवाद होने के बाद बंद कर लिया कमरा
अमन के चाचा जानकी मौर्य ने बताया की उसने कल पत्नी से फोन पर बात की थी। दोनों के बीच काफी देर तक फोन पर विवाद होता रहा। उसके बाद अमन ने कमरा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो वहां जाकर देखा अमन ने फांसी लगा ली थी। तुरंत ही पुलिस को बुलाकर कमरे को खुलवाया गया। अमन ने आत्महत्या करने से पहले अपनी अंगुली काट कर पत्नी के खिलाफ सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी है। जिसकी बजह से वह आत्महत्या कर रहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: हत्यारे पती को फांसी की सजा, चाकू से गोदकर की थी पत्नी की हत्या
