बरेली: दुष्कर्मी कैदी ने कारागार में लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिला कारागार में सजा काट रहे दुष्कर्मी कैदी ने जेल के अस्पताल वार्ड में गमछे का फंदा बना कर पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक के पिता ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाना प्रेमनगर के भूड जोशी टोला निवासी सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका 22 …

अमृत विचार, बरेली। जिला कारागार में सजा काट रहे दुष्कर्मी कैदी ने जेल के अस्पताल वार्ड में गमछे का फंदा बना कर पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक के पिता ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाना प्रेमनगर के भूड जोशी टोला निवासी सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा अभिषेक शर्मा इज्जतनगर के बसंत विहार में मेडिकल पर काम करता था। पांच साल पहले मेडिकल के पास रहने वाली युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। काफी दिनों तक दोनों का मिलना-जुलना चलता रहा।

जब अभिषेक के परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवती के पिता से शादी करने की बात कही। वह अलग-अलग जाती के होने के बाद भी शादी करने को राजी हो गए। लेकिन फिर अचानक लड़की वालों ने रिश्ते को मना कर दिया। थाना इज्जतनगर में युवती के पिता ने अभिषेके के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिला न्यायालय ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इस समय वह जिला कारागार में सजा काट रहा था।

हाईकोर्ट ने भी उसकी जमानत खारिज कर दी थी। मेडिकल का काम जानने के कारण उसको जिला जेल के अस्पताल वार्ड में रखा गया था। बुधवार सुबह अभिषेक ने गले में पड़े गमछे का फंदा बना कर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। जेल में मौजूद लोगों ने जब उसे फंदे से लटके देखा तो खलबली मच गई। तुरंत ही वरिष्ठ अधीक्षक कारागार को इसकी सूचना दी गई। उसे फंदे से उतारा गया।

जब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। कारागार की तरफ से परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभिषेक के पिता सूर्यप्रकाश शर्मा का कहना था कि जब वह पेशी पर आता था तब जेल में उसके साथ हो रहे उत्पीड़न को बता कर रोने लगता था। मामले में जेल प्रशासन का पक्ष जानने के लिए जेल अधीक्षक को फोन किया, मगर बात नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें- बरेली: मोबाइल डाटा हैक कर मांग रहे लोन की रकम

संबंधित समाचार