बहराइच: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाध्यक्ष ने दिया निर्देश तालाबों की सफाई के साथ पौधरोपण करेंगे भाजपाई
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को किसान मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को तालाब के निकट पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ता साफ सफाई करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा जीतेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने की मुख्य अतिथि के रूप …
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को किसान मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को तालाब के निकट पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ता साफ सफाई करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा जीतेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने की मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्याम करण टेकरीवाल रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। बोले कि में पांच जून को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस पर तालाबों की साफ-सफाई वृक्ष लगाने पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी ध्यान दें। यह कार्यक्रम सभी मंडल स्तर पर कराए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष व जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला मंत्री आनंद पांडे, सदस्य शैलेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अरुण कुमार, मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, संतोष त्रिपाठी, सतीश कुमार मौर्या, श्याम सुंदर वर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, धर्मेंद्र तिवारी, कमल सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, योगेंद्र वर्मा व प्रमोद पांडे उत्कर्ष श्रीवास्तव अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत ने उठाया एक और बड़ा कदम, जानिए क्या बोले मोदी?
