जामुन में मौजूद होते हैं पोषक तत्व, खाने से मिलेंगे यह जबरदस्त फायदे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गर्मी आते ही मार्केट में फलों की जैसे की बाहार आ जाती हैं जिसे खा कर आप अपने सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं। ऐसा ही एक फल है जामुन जो आयुर्वेद के हिसाब से एक औषधी फल माना गया है। जामुन भले ही छोटा सा फल है, लेकिन इसके गुण बहुत ज्यादा हैं। जामुन …

गर्मी आते ही मार्केट में फलों की जैसे की बाहार आ जाती हैं जिसे खा कर आप अपने सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं। ऐसा ही एक फल है जामुन जो आयुर्वेद के हिसाब से एक औषधी फल माना गया है। जामुन भले ही छोटा सा फल है, लेकिन इसके गुण बहुत ज्यादा हैं। जामुन के कई आयुर्वेदिक उपचार हो सकते है। डायबिटीज के मरीज को जामुन खाने से बहुत लाभ मिलता है। जामुन डाइजेशन, दांतों, आंखों, पेट और किड़नी के लिए भी फायदेमंद है। जामुन में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। जामुन बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

जामुन खाने के फायदे

1- जामुन डायबिटीज में भी बहुत फायदेमंद होती है। डायबिटीज के मरीजों को जामुन खाने से डायबिटीज कंट्रोल होती हैं।

2- किडनी में स्टोन होने पर भी जामुन का इस्तेमाल किया जाता हैं। जामुन खाने से छोटे साइज की पथरी भी गल जाती है। इसके लिए आप 10 मिली जामुन के रस में 250 मिग्रा सेंधा नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार रोज पीएं। जिससे पेशाब के रास्ते पथरी टूटकर बाहर निकल जाती है।

3- जामुन खाने और जामुन के पत्तों और छाल लगाने के त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं। जामुन की छाल खून को साफ कर त्वचा से जुड़े रोग दूर करती है। जामुन का रस त्वचा पर लगाने से पिम्पल्स नहीं होते हैं।

4- जामुन खाने से दांतों के लिए फायदेमंद होता है। जामुन के रस से कुल्ला करने पर पाइरिया भी ठीक हो जाता है।

5- पीलिया के मरीजें के लिए भी जामुन बहुत फायदा करता है। जामुन के 10-15 मिली रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से पीलिया का असर कम हो जाता है। इससे खून की कमी भी दूर होती है और साथ ही साथ खुन भी साफ होता हैं।

पढ़ें-जरूर खाएं गर्मियों में रसीली लीची, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही हैं, यह जबरदस्त फायदे…

संबंधित समाचार