हरदोई: शव के साथ दफन हो गई प्रेमी युगल की प्रेम कहानी, दोनों ने एक साथ पेड़ से लटक कर की थी आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। 18 वर्षीय प्रेमी और उसकी 17 वर्षीय प्रेमिका अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधने के लिए एक राय हो चुके थे। लेकिन उन दोनों के घर वालों को ऐसा मंजूर नहीं था। नतीजतन साथ-साथ जीने-मरने का फैसला कर चुके इस प्रेमी युगल ने एक साथ, एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर …

हरदोई। 18 वर्षीय प्रेमी और उसकी 17 वर्षीय प्रेमिका अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधने के लिए एक राय हो चुके थे। लेकिन उन दोनों के घर वालों को ऐसा मंजूर नहीं था। नतीजतन साथ-साथ जीने-मरने का फैसला कर चुके इस प्रेमी युगल ने एक साथ, एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही दोनों के घर वाले सन्न रह गए। उन्होंने चोरी-छिपे दोनों के शवों को दफना दिया।

इस बारे में एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव का कहना है कि इस मामले की पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। बताते हैं कि मल्लावां कोतवाली के शिवाला पुरवा का रहने वाला 18 वर्षीय युवक का वहीं गांव की 17 वर्षीय किशोरी के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जानकारों के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उन दोनों के घर वाले उनके इस फैसले के खिलाफ थे। दोनों ने एक होने की हर मुमकिन कोशिश की,पर घर वालों के आगे सारी कोशिशें बेकार गई। बताते हैं कि युवक दिल्ली में सिलाई करता था।वह दो दिन पहले ही वापस घर लौटा था। दोनों ने जो तय किया,उसी के तहत गुरुवार की रात में दोनों चुपचाप अपने-अपने घरों से निकल कर एक पेड़ से फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह दोनों के शवों को लटकता हुआ देखा गया।

इसका पता होते ही वहां आस-पास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच प्रेमी युगल के घर वाले वहां पहुंच गए। चोरी-छिपे दोनों के शवों को फांसी के फंदे से उतार कर उन्हें दफन कर दिया गया। इस बारे में एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव का कहना है कि फिलहाल पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। फिर भी जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: प्रेमी युगल ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार