बरेली: गुटबाजी करने वाले पार्टी से होंगे बाहर- पूर्व मंत्री भगवत सरन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। समाजवादी पार्टी में अब गुटबाजी नहीं चलेगी। गुटबाजी को हवा देने और अंदरखाने पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यह बात पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने सपा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के स्वागत समारोह के बाद हुई बैठक में कही। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में …

अमृत विचार, बरेली। समाजवादी पार्टी में अब गुटबाजी नहीं चलेगी। गुटबाजी को हवा देने और अंदरखाने पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यह बात पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने सपा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के स्वागत समारोह के बाद हुई बैठक में कही।

पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब यह नहीं चलेगा। जो काम करेगा वही पार्टी में रहेगा। गुटबाजी और अनुशासनहीनता करने वालों की अब दाल नहीं गल पाएगी। ऐसे पदाधिकारियों को तत्काल पद से हटाने का सुझाव भी उन्होंने दिया। पूर्व मंत्री के सुझाव को सभी ने सही बताया है।

संचालन करते हुए जिला महासचिव योगेश यादव ने बताया कि नए पदाधिकारियों का स्वागत और निकाय चुनाव की रणनीति तय करने के एजेंडे पर ही चर्चा की गई। बैठक में निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का दावा करते हुए एकजुट होकर चुनाव लड़ाने की बात कही गई। बैठक में विभिन्न विधानसभा से आए पदाधिकारियों से भी सुझाव लिए गए। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, जफर बेग, प्रमोद यादव, गौरव सक्सेना, डा. अनीस बेग सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्मार्ट सिटी और यातायात विभाग के विवाद में राजस्व की हानि

संबंधित समाचार