बहराइच: बांका लेकर पति को मारने दौड़ी पत्नी को जब सास ने रोका तो नाराज बहू ने उठाया यह कदम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। मझगौंवा गांव निवासी एक महिला अपने पति से नाराज होकर बांका से हमले करने दौड़ी। यह देख सास ने बहू को रोका तो नाराज बहू ने सास की पिटाई कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मझगौवा गांव निवासी …

बहराइच। मझगौंवा गांव निवासी एक महिला अपने पति से नाराज होकर बांका से हमले करने दौड़ी। यह देख सास ने बहू को रोका तो नाराज बहू ने सास की पिटाई कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मझगौवा गांव निवासी शांति देवी ने गुरुवार को थाने में सूचना दी। महिला का कहना है कि बहू अपने पति पर गुरुवार पारिवारिक विवाद में शाम को बांका से हमला करने जा रही थी।

जिसे देख मां ने बेटे के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई। इससे नाराज बहू ने सास की पिटाई कर दी। सास घायल हो गई। सूचना पाकर हलका दरोगा ने पुलिस को महिला के साथ मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष राम दवन मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराया जा रहा है।

पढ़ें-बहराइच: कांग्रेस से नाराज पूर्व सांसद की बहू प्रियंका ने ली भाजपा की सदस्यता

संबंधित समाचार