बाराबंकी: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, आशा और चालक ने कराया सुरक्षित प्रसव
बाराबंकी। एक बार फिर एंबुलेंस सेवा एक परिवार के लिए संजीवनी साबित हुई। जहां प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस ड्राइवर ने एंबुलेंस में कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को पीएचसी दादरा में भर्ती कराया। जहां वे दोनों स्वस्थ हैं। हरख ब्लॉक के टेसुआ सलेमचक निवासी कृष्णपाल की …
बाराबंकी। एक बार फिर एंबुलेंस सेवा एक परिवार के लिए संजीवनी साबित हुई। जहां प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस ड्राइवर ने एंबुलेंस में कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को पीएचसी दादरा में भर्ती कराया। जहां वे दोनों स्वस्थ हैं।
हरख ब्लॉक के टेसुआ सलेमचक निवासी कृष्णपाल की पत्नी ललिता 30 वर्ष को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति ने 9:36 बजे 102 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस 9:48 पर उनके घर पहुंच गई। परिवारीजन मरीज को लेकर अस्पताल जा रही रहे थे कि अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। महिला को तड़पता देख एंबुलेंस के ईएमटी अश्वनी कुमार भारती व चालक पुत्तन और आशा अनीता ने समझदारी दिखाते हुए रास्ते में एंबुलेंस रोककर प्रसव कराया।
10:06 बजे ललिता ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की किलकारी एंबुलेंस में गूंजने लगी। जिसके बाद जच्चा बच्चा को पीएचसी दादरा में भर्ती करा दिया। जच्चा बच्चा के स्वस्थ्य होने पर कृष्णपाल के परिजनों ने एंबुलेंस स्टॉफ व संस्था को बधाई दी। साथ ही आस पास के लोगों ने एंबुलेंस स्टाॅफ की सराहना की।
पढ़ें- बरेली: खटारा एंबुलेंस को लेकर हुई फजीहत, सीएमओ बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
