बहराइच: सीएचसी अधीक्षक पर गिरी गाज, कर्मचारियों और पत्रकारों से अभद्रता करना पड़ा महंगा, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। हमेशा अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहने वाले सीएचसी अधीक्षक पर गाज गिर गई। उन्हें अधीक्षक पद से हटाते हुए जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही डॉक्टर विकास को अधीक्षक बनाया गया है। पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर संदीप मिश्रा थे। तैनाती के समय से डॉक्टर …

बहराइच। हमेशा अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहने वाले सीएचसी अधीक्षक पर गाज गिर गई। उन्हें अधीक्षक पद से हटाते हुए जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही डॉक्टर विकास को अधीक्षक बनाया गया है।

पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर संदीप मिश्रा थे। तैनाती के समय से डॉक्टर संदीप विवादों में रहे। जिससे आए दिन अधिकारियों की किरकरी होती थी। अभी दो दैनिक सफाई कर्मियों ने काम कराने के बाद भी वेतन न देने का आरोप लगाया था। जबकि एक कर्मचारी पर उन्होंने रिवाल्वर तान दिया था।

आशाओं को वेतन न मिलने से सभी धरना दे रही थीं। इतना ही नहीं क्षेत्र के पत्रकारों से भी विवाद करते थे। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के निर्देश पर अधीक्षक डॉक्टर संदीप मिश्रा को सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह ने हटा दिया गया है। उन्हें जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। अब उनके स्थान पर डॉक्टर विकास वर्मा को अधीक्षक बनाया गया है।

पढ़ें- सीएम योगी ने टीम-09 की बैठक में गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ में फेस मास्क लगाना किया अनिवार्य

संबंधित समाचार