हरदोई: भूंसे की कोठरी में मिला महिला का शव, मुंह में ठूंसा हुआ था कपड़ा और ब्लाउज से बंधे थे पैर, पति ने दुष्कर्म के आरोपियों पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। दुष्कर्म की शिकार हुई युवती का शव उसी के घर की भूंसे वाली कोठरी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था और ब्लाउज से पैर बंधे हुए थे। पति ने दुष्कर्म के आरोपियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सारे मामले की गहराई से …

हरदोई। दुष्कर्म की शिकार हुई युवती का शव उसी के घर की भूंसे वाली कोठरी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था और ब्लाउज से पैर बंधे हुए थे। पति ने दुष्कर्म के आरोपियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

बताते है कि साण्डी थाने के संतोषन पुरवा निवासी लल्ला उर्फ जगदेव की 26 वर्षीय पत्नी सोमवती का शव सोमवार की देर रात घर की भूंसे की कोठरी में चारपाई पर पड़ा हुआ पाया गया। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था और उसी के ब्लाउज से उसके पैर बंधे हुए थे। सोमवती के पति ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों 11 वर्षीय विपिन व पांच वर्षीय अरुण के साथ छत पर सो रहा था।

रात को लगभग दो बजे बच्चों को सर्दी का एहसास हुआ। उसने पत्नी सोमवती को ‌चादर के लिए आवाज लगायी, लेकिन उधर से कोई जवाब न मिलने पर वह छत से नीचे उतरा, लेकिन उसे वहां सोमवती नजर नहीं आई। इस पर लल्ला उर्फ जगदेव पत्नी को तलाश करने लगा। इसी बीच भूंसे की कोठरी में जा कर देखा तो वहां सोमवती का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और दोनों पैर उसी के ब्लाउज से बंधे हुए थे।

इसके अलावा चोटों के निशान भी दिखाई दिए। पति लल्ला उर्फ जगदेव ने बताया है कि पिछले साल 15 दिसंबर को गांव के सुनील, विवेक और बलराम ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा भी चल रहा है। कुछ दिन पहले इन्हीं आरोपियों ने धमकाया भी था। पति ने सुनील, विवेक और बलराम के ऊपर पत्नी सोमवती की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: नाबालिग के साथ युवक ने धमकी देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार