बरसात से पहले पूरा करें बाढ़ निरोधक काम : संजय निषाद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बलिया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने ककरघट्टा और रिगवन गांव में बाढ़ व कटान क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों से बाड़ से पहले जरूरी काम पूरा करने को कहा। घाघरा नदी के तट पर बसे ककरघट्टा खास एवं रिगवन गांव के लोगों के होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय …

बलिया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने ककरघट्टा और रिगवन गांव में बाढ़ व कटान क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों से बाड़ से पहले जरूरी काम पूरा करने को कहा। घाघरा नदी के तट पर बसे ककरघट्टा खास एवं रिगवन गांव के लोगों के होने वाली समस्याओं की जानकारी ली।

बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय कुमार मिश्र व संबंधित अधिकारियों से तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हम इलाके का निरीक्षण करने आए हैं। वर्षों पहले रिंगवन में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू न होने के बारे में उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।

जांच कराकर जो दोषी पाया जाएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की समस्या जल्द से जल्द कैसे निपटारा किया जाए इसके लिए इसके लिए सरकार गंभीर है। सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक केतकी सिंह भी उनके साथ थे। मंत्री ने कहा कि हर मंत्री की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मंडल में 100 दिन के लिए तय कार्ययोजना पर काम करे।

भाजपा में सभी धर्मों का आदर है। ओम प्रकाश राजभर पर कहा कि उन्हें देखना चाहिए कि 2017 से पहले क्या थे। भाजपा के साथ आए तो क्या हुए। अब क्या हैं ये भी सबके सामने है। भाजपा पर दंगा कराने के आरोपों पर कहा कि देश की जानता जानती है कौन दंगा कराना चाहता है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी : किरकिच्ची झील का मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने किया निरीक्षण

संबंधित समाचार