‘Jayeshbhai Jordaar’ के प्रमोशन के लिए अतरंगी अवतार में दिखें Ranveer Singh, यूजर्स ने कहा- फिर से दीपिका का पजामा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ को लेकर खबरों का हिस्सा बने हुए हैं। रणवीर फिल्म में गुजराती लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में एक सोशल मैसेज भी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह एक बार फिर से अपने अनोखे अंदाज में निकले हैं। View this …

मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ को लेकर खबरों का हिस्सा बने हुए हैं। रणवीर फिल्म में गुजराती लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में एक सोशल मैसेज भी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह एक बार फिर से अपने अनोखे अंदाज में निकले हैं।

उन्होंने एक पजामा और बहुत ही खुली सी शर्ट पहनी है। उनकी शर्ट और पजामा काफी प्रिंटेड है। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर से लोगों ने रणवीर सिंह के मजे लिए हैं।

एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ”फिर से दीपिका का पजामा डाल लिया।” दूसरे ने लिखा, ”क्या पजामा है ये। कई लोगों की नजर तो उनके जूतों पर भी पड़ी हैं। यूजर ने लिखा, ”कच्चे आम के जूते हैं क्या?” यहां देखिए रणवीर का ये अनोखा रूप।

बता दें, फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसके मुताबिक रणवीर अपनी होने वाली बेटी को बचाते नजर आते हैं, क्योंकि उनके परिवार में पहली बेटी के बाद किसी को दूसरी बेटी नहीं बेटा चाहिए था। खैर, फिलहाल तो रणवीर अपनी फिल्म की प्रमोशन में जुट गए हैं। ये फिल्म 13 मई को रिलीज हो रही है।

पढ़ें- ‘KGF-2’ फेम मोहन जुनेजा का हुआ निधन, शोक में डूबा फिल्मी जगत

संबंधित समाचार