अलीगढ़ : लुटेरों का विरोध करना पड़ा भारी, जेलकर्मी को मारी गोली
अलीगढ़। जिला कारागार के कर्मचारी को लुटेरों का विरोध कारण भरी पड़ गया। यहां पर गांधीपार्क थाना क्षेत्र में लुटेरे राहगीर के साथ लूट की कोशिश कर रहे थे। जब कर्मचारी ने लुटेरों का विरोध किया तो खुद को बचाने के लिए उन्होंने कर्मचारी के ऊपर एक के बाद एक दो फायर झोंक दिए। गोली …
अलीगढ़। जिला कारागार के कर्मचारी को लुटेरों का विरोध कारण भरी पड़ गया। यहां पर गांधीपार्क थाना क्षेत्र में लुटेरे राहगीर के साथ लूट की कोशिश कर रहे थे। जब कर्मचारी ने लुटेरों का विरोध किया तो खुद को बचाने के लिए उन्होंने कर्मचारी के ऊपर एक के बाद एक दो फायर झोंक दिए। गोली लगने से कर्मचारी घायल हो कर गिर पड़ा और लुटेरे मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से फिरोजाबाद के कश्यप नगर निवासी प्रेमपाल अलीगढ़ की जिला कारागार में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं। वह गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद छावनी के संजय नगर कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार देर रात 12 बजे के आसपास वह अपने घर के नजदीक ही टहलने निकले थे। तभी उन्होंने छर्रा अड्डे पुल के पास कुछ लुटेरे को राहगीरों से मोबाइल लूट का प्रयास करते देखा। उन्होंने जागरुकता दिखाते हुए आरोपियों का विरोध किया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकले।
वहीं, गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां आ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सोचना मिलते ही एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल के परिजनों से बातचीत की। पुलिस आरोपी लुटेरों की तलाश में जुट गई है और आस-पास के क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। सीओ सेकंड मोहसिन खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया गोली लगने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: दंगा भड़काने की साजिश में शामिल फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
