लखनऊ: जब एक मंच पर दिखे उप मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,जानिए क्या कहा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ईद का पर्व हमें आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है। यह ईद का मुबारक मौका ही है जब दो अलग-अलग विचारधार के लोग एक मंच पर पहुंच कर लोगों को बधाई देते हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं ऐशबाग ईदगाह की, जहां पर आज उत्तर प्रदेश सरकार के उप मख्यमंत्री …

लखनऊ। ईद का पर्व हमें आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है। यह ईद का मुबारक मौका ही है जब दो अलग-अलग विचारधार के लोग एक मंच पर पहुंच कर लोगों को बधाई देते हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं ऐशबाग ईदगाह की, जहां पर आज उत्तर प्रदेश सरकार के उप मख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश अंसारी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा नेता राजेन्द्र चौधरी ,सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा समेत तमाम लोग एक मंच पर पहुंचे और शुभकामनायें दी।इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सभी को आपसी भाई चारे को कायम रखना चाहिए। हम सभी को मिलकर ईद का त्योहार मनाना है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम व सरकार के अन्य साथी व मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली मौजूद है,मै उन्हें धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा कि हम और आप यहां ईद का त्योहार मना रहे हैं। हमारे देश की पहचान भी आपसी सौहार्द ही है,आज के मौके पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए की आने वाले समय में भी हमें आपस का भाईचारा कायम रखना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि आज ईद का पवित्र पर्व मनाया जा रहा है। लखनऊ वासियों के लिए यह उत्साह देने वाला पर्व है और हम जिस जगह पर खड़े हैं,यह ऐतिहासिक जगह है, यहां सामने ऐशबाग के रामलीला की जगह है और उसके सामने उतनी ही जगह की ईदगाह है। यहां की यही सभ्यता और संस्कृत है कि लोगों में कोई भेदभाव नहीं होता। हर व्यक्ति सभी पर्व को मिलकर मनाता है। यही हमारी पहचान है।

यह भी पढ़ें-नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव ने दी बधाई

संबंधित समाचार