Weather Report: संगम नगरी में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, रात में भी लोगों को नहीं मिल रही राहत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सूरज निकलते ही धरती पर आग के गोले बरसने लगते हैं। इस बार अप्रैल के महीने में आसमान से आग बरस रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे देश में इससे अधिक तापमान केवल राजस्थान …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सूरज निकलते ही धरती पर आग के गोले बरसने लगते हैं। इस बार अप्रैल के महीने में आसमान से आग बरस रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे देश में इससे अधिक तापमान केवल राजस्थान के धौलपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रयागराज ने यूपी के सभी शहरों को तापमान के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भीषण गर्मी की वजह से लोग बेहाल हो उठे हैं। संगम नगरी प्रयागराज में तापमान का पारा बढ़ने से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रात में भी लोगों को गर्मी सता रही है।

प्रयागराज में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड बना रहा है, तो न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। भीषण गर्मी की वजह से जो लोग भी बाहर निकल रहे हैं। एहतियात बरत रहे हैं।

पढ़ें- मुरादाबाद: भीषण गर्मी में बच्चे न पड़ जाएं बीमार, इस तरह रखें अपने नौनिहालों का ख्याल

संबंधित समाचार