खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में गोरखपुर विश्वविद्यालय की बॉक्सर शिल्पा को मिला रजत
गोरखपुर। जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरु कर्नाटका में 23 अप्रैल से आयोजित खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की बॉक्सर शिल्पा यादव ने रजत पदक हासिल किया है। बृहस्पतिवार को 45-48 किलोग्राम भार वर्ग के संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले में शिल्पा को शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय उत्तराखंड की बॉक्सर शोभा काली ने पराजित किया। …
गोरखपुर। जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरु कर्नाटका में 23 अप्रैल से आयोजित खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की बॉक्सर शिल्पा यादव ने रजत पदक हासिल किया है। बृहस्पतिवार को 45-48 किलोग्राम भार वर्ग के संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले में शिल्पा को शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय उत्तराखंड की बॉक्सर शोभा काली ने पराजित किया।
शिल्पा ने पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी को 4-1 अंक तो दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को भगत तूल सिंह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत की खिलाड़ी सुनैना को 4-1 अंक से पराजित कर विश्वविद्यालय का स्वर्ण या रजत पदक पक्का किया है। शिल्पा की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने शुभकामनाएं दी है।

क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष प्रो. विनीता पाठक ने दूरभाष पर शिल्पा से वार्ता कर उसका उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व शिल्पा ने जालंधर में आयोजित अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय मुक्केबाजी में चौथा स्थान हासिल कर द्वितीय खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालिफाई किया था।
शिल्पा यादव वर्तमान में गुरुकुल पीजी कॉलेज, ददरी बडहलगंज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। इस उपलब्धि पर शिल्पा सहित कोच राजेश कुमार गुप्ता, विश्वविद्यालय टीम के मुख्य मैनेजर डॉ ब्रजेश कुमार को क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. दुर्गेश पाल , उपाध्यक्ष प्रो. शरद कुमार मिश्र , प्रो. विनय कुमार सिंह , खेल सलाहकार डॉ. आरएन सिंह , संयुक्त सचिव डॉ. एकता सोनकर एवं कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:-दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 40वां दीक्षांत समारोह 15 दिसंबर को…
