Khelo India University Games : सहारनपुर की बॉक्सर आस्था पाहवा ने जीता स्वर्ण पदक, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
नई दिल्ली। बेंगलुरु में जारी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में भारतीय खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली आस्था पाहवा ने गर्ल्स बॉक्सिंग के 63-66 लाइट वेल्टरवेट वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के लिए भाग ले रहीं आस्था ने फाइनल में …
नई दिल्ली। बेंगलुरु में जारी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में भारतीय खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली आस्था पाहवा ने गर्ल्स बॉक्सिंग के 63-66 लाइट वेल्टरवेट वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के लिए भाग ले रहीं आस्था ने फाइनल में सिवी को मात दी।
Hard work always pays off. ? Astha Pahwa won her GOLD ?here at #KIUG2021 in Boxing (63- 66 Kg).@BFI_official@kheloindia @IndiaSports pic.twitter.com/H1IGapePhO
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) April 28, 2022
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आस्था पाहवा की जीत की बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘मेहनत हमेशा रंग लाती है। आस्था पाहवा ने 63-66 किलो वेल्टरवेट वर्ग का गोल्ड मेडल जीता।
3878 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में इस बार 189 विश्वविद्यालयों के 3878 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें स्प्रिंटर दुती चंद, तैराक श्रीहरि नटराज, मनु भाकर, दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जैसे ओलंपियन भी शामिल हैं। लगभग 35 करोड़ रुपए के बजट से हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 खेलों का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। समापन समारोह तीन मई को होगा।
ये भी पढ़ें : इयान बिशप ने कहा- ‘संजू सैमसन गलत शॉट खेलकर अच्छी फॉर्म कर रहे हैं बर्बाद’
